फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People furious against the will of the drivers

वाहन चालकों की मनमर्जी के खिलाफ भड़के लोग

विज्ञापन
People furious against the will of the drivers
बनी-ढग्गर मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बनी के बनी-ढग्गर मार्ग पर आवागमन में आ रही असुविधा से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है। शनिवार को दर्जनों लोगों ने उक्त मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल ऋषि बडयाल ने बताया कि बनी-ढग्गर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित रूप से चलने वाली 6 मिनी बसों के साथ 2 बड़ी बसों की व्यवस्था है। कई बार एक साथ सभी बसें और मिनी बसें बुकिंग पर चली जाती हैं, इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दूरदराज इलाके में एक साथ सभी बसों और मिनी बसों का बुकिंग पर चले जाना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। वहीं उन्होंने एक साल पहले बने मार्ग के ड्रेनेज सिस्टम के बंद हो जाने का मसला उठाते हुए कहा कि की पानी की निकासी के लिए बनाए गए इन नालों के भर जाने से ऊपर से आने वाला पानी सड़क को खराब कर रहा है। लिहाजा इसकी जल्द सफाई की जाए। वहीं, बाड़ी के श्यामलाल ने बनी-चलोग मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 6 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि आए दिन यहां कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है। गत दिवस भी एक बड़े ट्रक के यहां फंस जाने से आवागमन प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रशासन सड़क की जल्द सुध ले अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने उपमंडल में चलने वाले यात्रियों वाहनों में मनमाना किराया वसूले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते वाहन चालकों के हौसले बुलंद है और वह आम से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों के निर्धारित कम किराया होने के बावजूद वाहन चालक उन्हें परेशान करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed