फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people afraid from leopard

तेंदुओं का झुंड दिखने पर ग्रामीणों में दहशत

Sat, 11 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
people afraid from leopard

कसबे की नौशेरा पंचायत में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेंदुओं का समूह पूरे इलाके में दहशत का सबब बन गया है। अब तक कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुके तेंदुए आबादी वाले इलाकों में लगातार दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


इससे ग्रामीणों के लिए शाम के समय भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि पहले कभी कभार ही तेंदुआ दिखाई देता था लेकिन पिछले कुछ समय से पांच अलग अलग तेंदुए महानपुर तहसील में दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वन्य जीव विभाग ने चिड़ियाघर में पल रहे तेंदुओं को महानपुर तहसील से लगते सूरिघाट के जंगल में छोड़ा है। सरपंच ने कहा कि सड़क पर आवाजाही करते वाहनों या फिर पैदल चलते लोगाें को देखकर तेंदुआ बीच रास्ते में ही रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रतन सिंह, कृष्ण चंद, पूर्ण चंद, हंसराज ने बताया कि इलाके में तेंदुओं के हमले में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। सभी हमले घरों के पास किए गए हैं, जिससे लोगाें में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed