फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pen down strike against gov

मांगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल

Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
pen down strike against gov
मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते सरकारी बाबू - फोटो : अमर उजाला

मांगों के समर्थन में लिपिक संघ की कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सरकारी बाबुओं ने आल जेएंडके क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सरकार को लिपिक वर्ग की मांगों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए कमेटी ने जो रिपोर्ट दी थी, उसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। वेतन बढ़ाने और छठे वेतन आयोग का लाभ देने की मांग पर सरकार मौन है।
विज्ञापन


न तो कमेटी की रिपोर्ट लागू की जा रही है और न ही कोई अन्य ठोस प्रबंध सरकार की ओर से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए सरकार बस आश्वासन ही देती है। आश्वासनों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर सरकार से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लिपिक संघ मांगों को पूरा कराए बिना पीछे नहीं हटेगा। प्रदर्शनकारियों एसोसिएशन के सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed