{"_id":"582f5b074f1c1bf23c8ffb36","slug":"pdd-considered-assurance-delivejr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने पीडीडी डेलीवेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने पीडीडी डेलीवेजर
kathua
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे पीडीडी डेलीवेजरों ने शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर दी। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सेठ ने डेलीवेजरों को आश्वासन दिया और हड़ताल समाप्त करने को कहा। वहीं, डेलीवेजरों ने कहा कि उनकी सभी मांगों पर आश्वासन नहीं है, ऐसे में आने वाले दिनों में उनका मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा। शुक्रवार को हड़ताल स्थगित करने से पूर्व डेलीवेजरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि बार बार कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश नहीं की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केवल डीपीसी से काम नहीं चलेगा। वेतन विसंगतियों के साथ साथ अन्य मांगों को भी पूरा करना होगा। वहीं कर्मचारियों को आश्वासन देने के लिए पहुंचे संदीप सेठ ने कहा कि कर्मचारियों के साथ विभाग हर कदम पर खड़ा है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी बात की गई है, ताकि हर वर्ष डीपीसी की जाए और विभाग पर से भी बोझ कम हो। उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों के साथ हुई बैठकों के मिनटस लेकर वह उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे। अन्य मांगें भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
डेलीवेजर विभाग की रीढ़ हैं, ऐसे में जब तक वह हड़ताल पर रहेंगे आम जनता को दिक्कतें आएंगी। उनके हित में लिए गए फैसले को देखते हुए वह हड़ताल वापस लें। वहीं डेलीवेजरों ने कहा कि कठुआ में दो सौ पदों की डीपीसी करने की जरूरत है। इन पदों की डीपीसी की जाए। इसके साथ ही अन्य मांगें भी जल्द पूरी की जाएं। इस मौके पर सुपिंदर सिंह, सुचैत सिंह, सुशील कुमार, राजेश सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन