फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pay special attention to children with disabilities

दिव्यांग बच्चों को विशेष रूप से ध्यान दें

विज्ञापन
Pay special attention to children with disabilities
कठुआ। दिव्यांगजनों के पुनरुद्धार, रोकथाम, प्रचार और बराबरी के मौकों पर जोर देने के लिए दुनिया भर में मनाया जाने वाला विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक रिसोर्स सेंटर कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वह हमारे समाज का ऐसा गहना है, जिसे हमें भविष्य के लिए तैयार करना हैं। बच्चे हमारे आने वाले भविष्य का आइना है। जिसे संवारना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से दिव्यांग बच्चों का विशेष रूप से ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि अगर हम अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाकर इन बच्चों के विकास में योगदान दे सकें तो इनकी प्रतिभा को भी निखार कर समाज के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रमुख रिसोर्स पर्सन पवन विवेक ने औपचारिक स्वागत व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए दिव्यांगजनों के सामने आने वाली कुछ चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने दिव्यांगों के सामने आने वाली कुछ चुनौतियों के बारे में जानकारी देते हुए इसका समाधान उपस्थित लोगों से सांझा किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लेक्चरार रुबिक शर्मा ने भारत सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों से अपने विकलांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का भी आग्रह किया। मनबीर सिंह ने विश्व दिव्यांगता दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थप्पा मुख्य अतिथि के रूप में एवं उप मुख्यशिक्षा अधिकारी चमन लाल विशिष्ट अतिथि के अलावा बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक सेल प्रमुख मोनिका खोसला, तकनीकी विशेषज्ञ टीम के दीपक कुमार और एचओडी डाइट बसोहली ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed