फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Patwaris started indefinite strike

पटवारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
Patwaris started indefinite strike
डीसी कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते पटवारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू के चौआदी व सुंजवां के गायब राजस्व रिकार्ड मामले में राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए कठुआ जिले के पटवारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बनी बसोहली, बिलावर और हीरानगर के साथ-साथ कठुआ में भी पटवारियों ने काम काज ठप रखा। जिला सचिवालय परिसर में ऑल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले धरना देते हुए पटवारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक गिरफ्तार किए गए पटवारियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं यह भी चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार को राजस्व रिकार्ड की सुरक्षा के चलते उन्हें मजबूरन यह रिकार्ड डीसी कार्यालय में जमा करवाना होगा। इससे पहले पटवारियों ने कार्रवाई को गुंडागर्दी बताते हुए नारेबाजी की और न्याय भी मांगा। पटवार एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार खजूरिया ने बताया कि 28 फरवरी की शाम को जम्म में जो दो पटवारी हिरासत में लिए गए हैं वे बेगुनाह हैं। बताया कि एक पटवारी बशीर अहमद को पुलिस ने छोड़ा है जबकि सुशील कुमार को सलाखों के पीछे रखा है। कहा कि ऐसा आरोप है कि 1990 और पहले का रिकार्ड उस हल्के का गुम हो गया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के पास पटवारखाने नहीं हैं।
विज्ञापन

पटवारियों ने रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए निजी तौर पर कमरे ले रखे हैं। कहा कि अब तो मकान या इमारत के मालिकों ने भी जवाब दे दिया है कि पुलिस वाले आ रहे हैं ऐसे में रिकार्ड उठा लें। ऐसे में रिकार्ड कहां रखें। बताया कि पूर्व में बनाए गए पटवारखानों को इतना अर्सा बीत चुका है कि 37 से ज्यादा महकमे वजूद में आ चुके हैं। कहा कि 2014-15 में कठुआ में माडर्न रिकार्ड रूम बनाया गया। पूर्व मंत्री ने रिबन काटा और चले गए। लेकिन आज भी बारिश होती है तो पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड को सुरक्षित रखना पटवारी की जिम्मेदारी है, इसके साथ साथ कई और काम भी जिम्मे सौंपे गए हैं, लेकिन उन्हें फंसाने का भी प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed