फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Patwari protest against police

आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े पटवारी

Thu, 16 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 16 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patwari protest against police
प्रदर्शन - फोटो : demo

गांव भागे चक में प्रशासनिक टीम पर गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े पटवारियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पटवार एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल पर बैठे पटवारियों के समर्थन के लिए सांबा के पटवारियों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हड़तालियों पटवारियों ने जिला सचिवालय परिसर में अपनी मांग को लेकर पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पटवारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़कों पर उतर रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शनकारी पटवारियों में शामिल पटवार एसोसिएशन कठुआ के जिला अध्यक्ष सरदार अली ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी खाली हाथ बैठी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रशासनिक टीम पर हुए हमले के हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही तो आम लोगों को पुलिस से इंसाफ की क्या उम्मीद होगी? उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैये की वजह से पटवारियों के दिलों में खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवार एसोसिएशन के सदस्य इसरार अहमद का कहा था कि पुलिस अब इस मामले को तोड़ने मरोड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी ने प्रशासनिक टीम को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं थीं। लेकिन दोनों के बीच में खड़ी गाड़ी की वजह से गोलियां गाड़ी को जा लगीं। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी दबाव में आकर अब मामले पर चुप्पी साधे हुए है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहा कि अगर जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो पटवार एसोसिएशन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed