{"_id":"4c2cd383e29325fba50915fc9ae03899","slug":"pathankot-won-the-match-from-37-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट ने यंगस्टर को 37 रन से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट ने यंगस्टर को 37 रन से हराकर जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कसबे के शिव मंदिर मैदान में चल रही एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पठानकोट इलेवन की टीम ने यंगस्टर इलेवन को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व लखनपुर और पठानकोट की टीमों के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें पठानकोट की टीम ने लखनपुर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पठानकोट क्रिकेट क्लब के सन्नी को दिया गया। सन्नी ने 220 रन का योगदान देने के साथ ही सीरीज में तीन विकेट भी झटके थे। बुधवार को एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते पठानकोट क्रिकेट क्लब ने पंद्रह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
विज्ञापन
टीम के रिंकू ने सबसे अधिक 66 और सन्नी 47 रन का योगदान दिया। पारी के दौरान सन्नी ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंगस्टर इलेवन की टीम निर्धारित पंद्रह ओवर में 182 रन पर ही सिमट गई। टीम के अजय ने चार विकेट और कन्नू ने दो विकेट झटके। वहीं सोनू ने 68 और भानू ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नायब तहसीलदार महानपुर कृष्ण लाल और युवा नेता सोनू गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विजेता टीम को 17 हजार का नकद पुरस्कार जबकि उपविजेता टीम को 14 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सोनू गुप्ता ने प्रतियोगिता के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजकों के प्रयास की भी सराहना की।