फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pakistan flag burnt , befitting seeking to answer

पाक का झंडा जलाया,करारा जवाब दें

Tue, 07 Oct 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 07 Oct 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistan flag burnt , befitting seeking to answer

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे मनियारी गांव में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार बातचीत का राग अलापकर केंद्र सरकार की राह में रोड़े अटकाती है। बेहतर होगा कि दोनों सरकारें एक मत होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दें।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा नेता करण कुमार सहित कुलदीप राज, मुकेश पाधा, सुनील सिंह, जगदीश राज, राकेश कुमार ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को हर बार भारत से मुंह की खानी पड़ी है। इसके बावजूद आतंकवाद और सीजफायर उल्लंघन से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा।

ऐसे हालात में भी यदि राज्य सरकार पाकिस्तान से बातचीत पर जोर देती है तो यह सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, यदि हालात पर कड़ा कदम नहीं उठाया तो हीरानगर में भी ग्रामीणों का पलायन शुरू हो सकता है।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार को अब केंद्र सरकार का सहयोग करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिलवाना होगा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों को स्थाई पुनर्वास नीति का लाभ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed