फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opposed to the new pension scheme

नई पेंशन योजना का किया विरोध

विज्ञापन
Opposed to the new pension scheme
कठुआ। न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी आवाज बुलंद करने लगे है। सोमवार को आल इंडिया पेंशन रिस्टोरेशन यूनाइटेड फ्रंट और जम्मू-कश्मीर शिक्षक संघ ने शिक्षकों के पक्ष में पुरानी पेंशन योजना को ही लागू करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। साथ ही मांगों का ज्ञापन डीसी कठुआ के माध्यम से उपराज्यपाल को भेजा है।
विज्ञापन

शहर के ड्रीमलैंड पार्क में जमा हुए कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे आल इंडिया पेंशन रिस्टोरेशन यूनाइटेड फ्रंट के जिला प्रधान सुनील भारद्वाज ने कहा कि अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष सरकारी सेवा में देने वाले कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि एक निशान एक विधान के नारे को आदर्श मानने वाली भाजपा के दौर में पांच वर्ष के लिए चुने जाने वाले विधायक और सांसद को पेंशन का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें नही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई पेंशन योजना अगर इतनी ही बेहतर है तो सांसद-विधायकों के लिए भी नई पेंशन स्कीम लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर के हर जिला मुख्यालय में उनके फ्रंट के बैनर तले कर्मचारियों ने अपना रोष व्यक्त करने के बाद पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग का ज्ञापन उपराज्यपाल को भेजा है। अगर इसके बाद भी सरकार उनकी मांग को अनसुना करती है तो आने वाली 22 मई को हजारों कर्मचारी नई दिल्ली के जंतर मंतर में जुट कर इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed