फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One vehicle seized for illegal felling and transportation of Barberry

Kathua News: बरबरीस की अवैध कटाई और परिवहन में एक वाहन जब्त

विज्ञापन
One vehicle seized for illegal felling and transportation of Barberry
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी में औषधीय गुणों से युक्त बरबरीस (स्थानीय भाषा में रसोंथ व कैंबलू) की तेजी से हो रही अवैध परिवहन गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। तहसीलदार बनी प्रद्मुमन अत्री की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान बरबरीस की लकड़ी से भरे एक वाहन को जब्त कर लिया गया जो बिना अनुमति के बरबरीस रूट की ढुलाई कर रहा था।
विज्ञापन


तहसीलदार प्रद्युम अत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बरबरीस रूट की अवैध कटाई और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 24,000 क्विंटल बरबरीस रूट की वैध अनुमति दी गई है और 30 वाहन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तहसील से बाहर भेजे गए हैं। लिहाजा तहसील प्रशासन ने वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई गाड़ियों की तलाशी ली गई जिसमें एक वाहन को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति बरबरीस रूट की कटाई या परिवहन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल निजी भूमि से ही अनुमति प्राप्त कर कटाई की जा सकती है। सरकारी वन भूमि या निजी भूमि के बाहर किसी भी प्रकार की कटाई या निकासी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि ऐसी गतिविधि कहीं पर भी पाई जाती है तो लोग इसकी शिकायत तहसील कार्यालय, वन अधिकारियों या पुलिस के पास दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए बरबरीस रूट की कटाई वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। नियमों के अनुसार केवल 40 प्रतिशत तक ही कटाई की अनुमति दी गई है और वह भी ढलान वाले क्षेत्रों में 30 डिग्री से कम ढलान पर। यह नियम पौधे के संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed