{"_id":"1ff3f3330221c9b5baecb243dfc832f8","slug":"one-injured-in-road-accident-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन रोड पर मिनी बस पलटने से मिनी बस का सह चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार न होेने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन मार्ग पर मिनी बस (जेके08ए-3475) गुज्जर हास्टल के पास पलट गई। मिनी बस के पलटने से सह चालक अंकु निवासी वार्ड सोलह शिवा नगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन