{"_id":"5964199c179c7e368d59650f790543e7","slug":"one-died-five-injured-in-an-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटने से एक मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटने से एक मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ बसोहली मार्ग पर हुए मिनी बस के दो वाहनों को को टक्कर मारकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच मुसाफिर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक घायल को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से मिनी बस के चालक और सहचालक फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पलासी से महानपुर आ रही मिनी बस नंबर जेके08ए-9092 अचानक बेकाबू हो गई। बिहानी पुल के नजदीक तेज रफ्तार में मिनी बस ने पहले एंबुलेंस को टक्कर मारी और उसके बाद ऑटो को टक्कर मारकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
बिहानी पुल इलाके के मुख्य चौक पर मिनी बस पलटने से मुसाफिरों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मेटाडोर में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर पीएचसी महानपुर पहुंचाया गया। 70 वर्षीय पूरण चंद मिनी बस में सवार थे जिनकी मौके पर मौत हो गई।
घायलों में रमेश कुमार निवासी दन्नी, बाबू राम निवासी धार कोर, आरती देवी निवासी दन्नी, सिब्बो देवी निवासी धार कोर और जिला अस्पताल कठुआ रेफर की गई घायल शानो देवी निवासी पूंडा है।
पुलिस के अनुसार वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। बहरहाल चालक और सहचालक फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।