{"_id":"4c1b8843c78a5e4b6cf2145cec3041a6","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा बुलडोजर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा बुलडोजर, चालक की मौत
कठुआ/बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी-बसोहली मार्ग सोमवार की दोपहर चार बजे के करीब सड़क हादसे में ग्रेफ के कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क विस्तारीकरण कार्य में जुटा बुलडोजर अनियंत्रित हो गया और चालक समेत गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
इस हादसे में बुलडोजर के चालक सुभाष कुमार निवासी केरल की मौत हो गई। हादसा बसोहली से साठ किलोमीटर दूर करडोह के पास पेश आया।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई घंटो की मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को उपजिला अस्पताल बसोहली में शिफ्ट कर दिया गया है।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि बनी-बसोहली सड़क का विस्तारीकरण कार्य जारी है और करडोह के नजदीक इन दिनों तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन