{"_id":"574f2d9a4f1c1b4366108f5b","slug":"one-dead-in-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को लेने गए बेटे को निगल गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को लेने गए बेटे को निगल गई मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
लखनपुर में हादसे में चकनाचूर हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लहूलुहान हुआ। कार और बस की भीषण भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
हादसा बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे लखनपुर के नजदीक हुआ। इसमें त्रिकुटानगर जम्मू के रहने वाले कुलवीर सिंह की जान चली गई। गर्मियों की छुट्टियों के चलते कुलवीर मां को लाने के लिए अपनी कार पीबी02वी-0141 से दीनानगर जा रहे थे।
विज्ञापन
लखनपुर के नजदीक कार सामने से आ रही एक बस के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था की कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनपुर में किनारे खड़ा एक ट्रक हाईवे की ओर निकलने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच, कुलवीर गफलत में पड़ गए। ट्रक को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही बस यूपी 22टी-6008 से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
कड़ी मशक्कत के बाद कार को बस के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक कुलवीर दम तोड़ चुके थे। वहीं, कार को बचाने के चक्कर में बस भी ट्रक से जा टकराई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, बस में बैठी सवारियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिवार को सौंप दिया गया है।
छह महीने पहले हुई थी शादी : कुलवीर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसको जहां पर खबर मिली वह जिला अस्पताल कठुआ पहुंच गया। अस्पताल पहुंची कुलवीर की पत्नी और मां का रो रो कर बुरा हाल था।
दोनों बेहोश हो गई थीं। मां को बेहोशी की हालत में अस्पताल में उपचार देना पड़ा। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुलवीर की शादी पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी।