{"_id":"5751db334f1c1b6a7910a5b0","slug":"one-dead-in-accident-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार न्यू बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने ब्रिजेश कुमार निवासी हटली मोड़ और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में शिफ्ट कर दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, बिलावर में धार-उधमपुर मार्ग पर परनाला गांव के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। विमला देवी निवासी परनाला को लोगों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन