{"_id":"4f88430fd6433471fdaa9a798341d7d7","slug":"old-man-dead-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर-बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर-बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की शाम को एक स्कूटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटर के पीछे बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक और स्कूटर चालक घायल हो गए। बाइक चालक को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घुन्नूराम (65) अपने किसी परिचित के साथ स्कूटर से प्रेता से पलासी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से स्कूटर की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में घुन्नूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे बोधराज को भी काफी चोटें आई हैं। स्कूटर चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है। बसोहली उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घुन्नूराम को मृत लाया घोषित कर दिया। बाइक चालक बोधराज को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार न होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन