{"_id":"591611d84f1c1bd542850911","slug":"now-with-academic-vocational-education-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अकादमिक के साथ वोकेशनल शिक्षा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अकादमिक के साथ वोकेशनल शिक्षा भी
राज बिलोरिया, बिलावर
Updated Sat, 13 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ वोकेशनल एजूकेशन भी दी जाएगी। पहले चरण में यह योजना रियासत के 220 स्कूलों में लागू होगी, जिसमें जम्मू संभाग के 120 स्कूल शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल में वोकेशनल एजूकेशन के दो-दो विषय पढ़ाए जाएंगे, जिसमें आईटी विषय के साथ एक अन्य दूसरा विषय शामिल होगा।
विज्ञापन
नौंवी कक्षा में इसी शिक्षा सत्र से यह कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तमाम चीफ एजूकेशन अफसर को पत्र लिख कर उचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसारी डायरेक्टर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने जम्मू संभाग के तमाम जिलों के सीईओ को पत्र लिख कर अपने-अपने स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक स्कूल के प्रिंसिपल से नौवी जमात में कम से कम 25 विद्यार्थियों को इन कोर्स में दाखिला देने के लिए कहा गया है। जब तक इन विषयों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक स्कूलों में नियुक्त वर्तमान शिक्षकों को ही प्रशिक्षण देकर कोर्स शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ये विषय होंगे
आईटी विषय समेत रिटेल, हेल्थ केयर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, पीई एंड स्पोर्ट्स, टेली कम्यूनिकेशन एंड सिक्यूरिटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट आदि।