{"_id":"572e3f3c4f1c1be5715cd484","slug":"non-formal-education-block-open-in-government-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कालेज में खुला नान फार्मल एजूकेशन ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कालेज में खुला नान फार्मल एजूकेशन ब्लाक
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 08 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नान फार्मल एजुकेशनल ब्लाक का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय डिग्री कालेज कठुआ में जिला उपायुक्त ने अलग नान फार्मल एजूकेशन ब्लाक का शनिवार को उद्घाटन किया। इससे पहले डिस्टेंस के विद्यार्थियों के लिए कालेज के भीतर ही इग्नू सेंटर खोला गया था।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि कालेज गेट के सामने अलग से नॉन फार्मल एजूकेशन ब्लाक खोला गया था। इसके
खुलने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को अकादमिक और डिस्टेंस एजूकेशन से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएंगी।
ब्लाक के खुल जाने से कालेज में आउट साइडर के प्रवेश में कमी आएगी।डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. नेत्र सिंह ने कहा कि डिस्टेंस की शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से ब्लाक शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कालेज में जानकारी लेने के बहाने अकसर कालेज में आउट साइडर चले आते रहे हैं, जिससे रेगुलर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा पहुंचती थी। अब इस समस्या से विद्यार्थियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन