{"_id":"574c8f744f1c1bd24c109922","slug":"no-food-ckecking-in-lakhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के प्रवेश द्वार पर ही खाद्य पदार्थों की जांच का इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के प्रवेश द्वार पर ही खाद्य पदार्थों की जांच का इंतजाम नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 31 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
logo
- फोटो : Demo Pic.
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी नहीं है। इसके चलते दूसरे राज्यों से आने वाले तेल, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। तकरीबन छह वर्ष से लखनपुर में लैबोरेटरी बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार बजट में जम्मू और कश्मीर को एक-एक फूड टेस्टिंग लैब मिली है। उम्मीद है कि इसके जल्द बनने पर लखनपुर में ही खाद्य पदार्थों की जांच संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
रियासत की सरकार ने दोनों लैब के लिए 12 करोड़ रुपये बजट में प्रस्तावित किए हैं। यदि फूड टेस्टिंग लैब को लखनपुर में खोला जाए तो राज्य में आने वाले खाद्य पदार्थों की जांच संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखनपुर में विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच कई बार करवाई गई, जिसमें अधिकांश के नतीजे खराब पाए गए। संबंधित कंपनियों को जब उनके बताए पते पर नोटिस भेजे गए तो वे भी गलत पाए गए।
इससे साफ है कि रियासत में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई किस हद तक हो रही है, लेकिन लखनपुर में ऐसे पदार्थों की मौके पर जांच करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विभाग ने छह वर्ष पहले दो करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा था, मगर जमीनी स्तर पर अभी तक कुछ खास नहीं हो पाया है। इससे पूर्व सरकारें भी हर जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब खोले जाने को लेकर भी दावे करती रही हैं।