फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No confidence motion

नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
No confidence motion
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा और उपाध्यक्ष रेखा कुमारी के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। वीरवार शाम एकाएक पार्षदों का एक दल जिला सचिवालय पहुंचा और अविश्वास प्रस्ताव जिला उपायुक्त कठुआ ओम प्रकाश भगत को सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव में हस्ताक्षर करने वालों में वार्ड एक की पार्षद मीरा, पांच के पार्षद अशोक कुमार, दस के पार्षद अजय कुमार, 11 के पार्षद करण सिंह, 13 के पार्षद रंधीर सिंह, 14 के पार्षद भोपिंद्र राज, 16 की पार्षद पुष्पा देवी, 17 के पार्षद जोगिंद्र पाल, 18 की पार्षद वंदना अंडोत्रा, 20 के पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया और 21 के पार्षद बलजीत सिंह विल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन

पार्षद रविंद्र पठानिया ने अध्यक्ष पर भेदभाव और बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद करण सिंह ने कहा कि जिस हिसाब से शहर के विकास को लेकर सपना देखा गया था, वह नहीं हो पा रहा है। कुछ वार्डों में काम किया गया, जबकि उनके वार्ड में कोई भी काम नहीं कराया गया है, जिससे पार्षदों के खिलाफ भी लोगों में रोष बढ़ता जा रहा था। कई बार अध्यक्ष से इस बाबत बात की गई लेकिन, नजरअंदाज किया गया। ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं था। भोपिंद्र राज ने कहा कि परिषद में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी और इसके चलते वे काफी परेशान थे। रंधीर सिंह ने कहा कि विकास कार्य पुराने वार्डों में किए जा रहे हैं, नए विकसित हुए वार्डों में हालात बेहतर नहीं हैं। ज्ञात रहे कि, नगर परिषद कठुआ में कुल 21 वार्ड हैं, जिनमें से वार्ड दो के पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में शेष 20 में से 11 वार्डों के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। डीसी कठुआ ने बताया कि उन्हें पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव हासिल हुआ है। शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed