फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   New Cenal in Hiranagar

Kathua News: उज्ज नहर पर फील्ड चैनलों की रीमॉडलिंग और निर्माण का कार्य करवाया शुरू

Thu, 29 May 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
New Cenal in Hiranagar
बल्लनवाला में फील्ड चैनल का निर्माण कार्य शुरू करवाते विधायक विजय शर्मा।
हीरानगर। उज्ज नहर पर फील्ड चैनलों की रीमॉडलिंग और निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक विजय शर्मा ने बुधवार को उज्ज नहर के बल्लनवाला में कमांड एरिया डेवलपमेंट जम्मू के तहत ऑन फार्म डेवलपमेंट कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक विजय शर्मा ने बताया कि इस परियोजना में बल्लनवाला और बल्लन पाईं गांवों को सिंचित करने वाले फील्ड चैनलों की रीमॉडलिंग और निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत करीब 40.10 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना यूटी कैपेक्स बजट के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से सिंचाई क्षमता का उपयोग बढ़ाना, कृषि उत्पादन, उत्पादकता में सुधार और किसानों की सामाजिक आर्थिक स्थिति को बेहतर कर अवनीत योग्य भूमि का विकास करना है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हर खेत को पानी का लक्ष्य इन लाइन फील्ड चैनलों के निर्माण के साथ पूरा होगा जो किसानों के खेतों तक सिंचाई योग्य पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने किसानों को बड़ी राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरे-बेरल पंचायत आमुआला में नहर निर्माण कार्य शुरू

रामकोट। कमांड एरिया डेवलपमेंट यूटी कैपेक्स योजना के तहत गुजरु नगरोटा ब्लॉक के सरे-बेरल पंचायत आमुआला में एक कूहल और दो में फील्ड चैनलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित विभाग से मिले 29 लाख रुपये की लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। विधायक सतीश कुमार ने बुधवार को इस कार्य का शुभारंभ किया। कूहल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बेरल गांव के किसानों को सिंचाई के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार, विधायक और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed