{"_id":"6133c8688ebc3eca726e2848","slug":"nagar-parishad-kathua-news-jmu242959446","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास के लिए एक साथ आए सभी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास के लिए एक साथ आए सभी पार्षद
विज्ञापन
कठुआ। 12 पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दो महीने के बाद शहर की विकास योजनाओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों की बैठक हुई। इसमें सभी ने आपसी विवाद को भुलाकर करोड़ों की विकास योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी के लिए अपनी सहमति देते हुए हस्ताक्षर किए।
नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पार्षदों ने 50 लाख की लागत से नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाली 9 बावलियों की मरम्मत के साथ-साथ वहां स्नानागार के निर्माण, 60 लाख की लागत से ड्रीमलैंड पार्क से लेकर गुरुद्वारा चौक तक फुटपाथ बनाने और नहर के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण करने, इसी तरह 30 लाख की लागत से ड्रीमलैंड पार्क से डीसी ऑफिस तक निर्माण करने और गुरुद्वारा चौक से लेकर डी-1 कनाल तक 40 लाख की लागत से फुटपाथ और सुरक्षा दीवार के निर्माण पर सहमति जताई।
वहीं पार्षदों ने शहर के टाउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 77.50 लाख की योजना पर अपनी मंजूरी दी। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के नए भवन का निर्माण करने के लिए 127, 03 लाख की योजना के साथ-साथ 500 लाख से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग कांप्लेक्स 100 लाख की लागत से शहर के न्यू बस स्टैंड पर बनने वाले शॉपिंग कांपलेक्स और 13.50 लाख की लागत से बच्चों के लिए बनने वाले चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम के निर्माण के लिए अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
पूर्व नप प्रधान राजेंद्र सिंह बब्बी ने कहा कि उनके नगर परिषद के प्रधान के प्रति उनकी असहमति अपनी जगह है। क्योंकि उक्त योजनाएं शहर के विकास के साथ जुड़ी थी। लिहाजा उन्होंने इन कामों के लिए अपनी सहमति जताई है। परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे शहर की तस्वीर बदलेगी।