{"_id":"60ef40488ebc3ebf5379250e","slug":"nagar-parishad-kathua-news-jmu239465195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों पर दबाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने पांचों पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
नोटिस में पूछा गया है कि पार्टी की मैनडेट पर अध्यक्ष बने प्रत्याशी के खिलाफ अविश्वास लाने पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आखिर क्यों न हटाया जाए। दबाव बनाते हुए जवाब देने से पहले उन्हें अविश्वास प्रस्ताव से खुद को अलग करने के लिए भी कहा गया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब उन्हें चार दिन के भीतर देने के लिए कहा गया है।
अनुशासनात्मक कमेटी की ओर से जारी इस नोटिस की पुष्टि करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने बताया कि मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक के दौरान रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसके आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।