{"_id":"613cb1ff8ebc3eb6cd30392e","slug":"naagpanchami-kathua-news-jmu243397528","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में नाग पंचमी का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शिव मंदिरों और नाग देवता के स्थानों पर पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में दिन भर भीड़ देखी गई।
लगातार बारिश के बावजूद विभिन्न देवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतार देखने को मिली। मंदिर के प्रबंधकों द्वारा कोरोना की महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए मशक्कत करते रहे। सबसे ज्यादा शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर भीड़ रही। इस दौरान देवस्थान पर होने वाले कार्यक्रमों में काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। शहर के वार्ड 5 और लखनपुर के गांव माड़ापट्टी में भी नाग देवता मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। इस क्रम में शहर के वार्ड 6 और 7 में भंडारों का आयोजन किया गया।