{"_id":"5862c5674f1c1b132ceeb564","slug":"mohit-second-century-was-fascinated-by-bats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित के बल्ले से निकला दूसरा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित के बल्ले से निकला दूसरा शतक
kathua
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रन आउट का प्रयास करता विकेटकीपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जहा मिनर्वा क्रिकेट क्लब ने कठुआ की टीम को आसानी से हरा दिया, तो वहीं दूसरा मैच ड्रा हुआ। अब इस मैच के परिणाम के लिए आज सुबह सपर ओवर खेला जाएगा। दिन के पहले मैच में मिनर्वा क्रिकेट क्लब और कठुआ की टीमें आमने सामने हुई। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिनर्वा की टीम के बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 194 रन बनाए।
विज्ञापन
टीम की ओर से मनप्रीत गोनी ने 56 और गुरकीरत ने 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान कठुआ की टीम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया। शुरूआती ओवरों में रन गति सात रन प्रति ओवर की रही और यही क्रम मध्य के ओवरों में भी जारी रहा, लेकिन नियमित अंतराल के बाद विकेट खोने के कारण टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और बीस ओवरों में 154 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अरविंद ने 32 और निशांत ने 40 रन बनाए। दिन के दूसरे मैच में दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ।
विज्ञापन
टास जीतकर साबी क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी मलिक क्रिकेट क्लब की टीम ने बल्लेबाज मोहित की शतकीय पारी के दम पर बीस ओवरों में 170 रन बना डाले। बल्लेबाज दीनेश ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाजों ने भी शानदार शुरूआत की। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट खोने के कारण वह दबाव में आते रहे। इस मैच में साबी की टीम के बल्लेबाजों ने जुझारू पारी खेली और टीम को 170 के लक्ष्य तक पहुंचाया और मैच ड्रा कर दिया।
विज्ञापन