फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MLA started the work of laying tar

Kathua News: विधायक ने शुरू कराया तारकोल बिछाने का कार्य

विज्ञापन
MLA started the work of laying tar
कठुआ। शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 41 लाख की लागत से गली-नालियों और तारकोल बिछाने के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। जिसमें शहर के 13 में तारा नगर में मैकेनिकल डिवीजन के पास सड़क के एक तरफ ड्रेन निर्माण को लेकर आधारशिला रखी गई। विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि इस ड्रेन निर्माण में कुल 30 लाख की राशि खर्च की जाएंगी। जिससे वार्ड की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके बाद विधायक ने वार्ड 13 तारानगर और 16 के सरस्वती विहार के लोगों दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं को भी सुना। इस मौके पर शहरवासियों ने विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को उठाया। डॉ. भूषण ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके अलावा विधायक ने शहर के वार्ड 17 में स्वर रिजॉर्ट लेन पर चार लाख की लागत से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। इसके बाद शहर के वार्ड 2 में एक लेन-ड्रेनेज के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। जिस पर कुल तीन लाख की राशि खर्च होगी। अंत में वार्ड 16 में चार लाख से तारकोल बिछाने का भी कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा इन विकास कार्य से शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। इस मौके पर जिला उपायुक्त राजेश शर्मा, भाजपा शहरी मंडल प्रधान राहुल देव शर्मा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा महाजन सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed