{"_id":"5865660b4f1c1bf471eeb06d","slug":"minerva-sabi-cricket-club-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनर्वा, साबी क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनर्वा, साबी क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले
kathua
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
शॉट खेलता बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत वीरवार को दो मैच खेले गए। इसमें मिनर्वा क्रिकेट इलेवन चंडीगढ़ व साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। दिन का पहला मैच मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली व मिनर्वा क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान 39 एवं नावेद की 46 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 19 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह इस रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ टीम ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में चंडीगढ़ के नावेद को मैच में बेहतर प्रदर्शन केलिए उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दिन का दूसरा मैच स्टेडियम इलेवन कठुआ व साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के बीच खेला गया। इसमें साबी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम 19.5 ओवर में 142 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच में होशियारपुर के अंकित को बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए मैन आफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन