{"_id":"80c55ab54b601cd36ae7954974b4fb1c","slug":"military-uniforms-will-not-be-sold-openly-in-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम बाजार में नहीं बेच सकेंगे सैन्य वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम बाजार में नहीं बेच सकेंगे सैन्य वर्दी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य वर्दी और सामान की खुले बाजार में बिक्री पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी कर खुले में सेना की वर्दी और सामान की बिक्री को लेकर धारा 144 को लागू कर दिया।
विज्ञापन
आदेश में साफ किया गया है कि कोई भी गैर अधिकृत व्यक्ति या व्यवसायी सेना की काम्बैट वर्दी या फिर तैयार वर्दी को नहीं बेचेगा। इसके साथ ही वर्दी को खरीदने, स्टॉक कर रखने और गैर अधिकृत व्यक्ति द्वारा सिलाई किए जाने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिकृत व्यक्तियों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि वे निकटतम थाने में अपने अधिकृति के संबंध में लिखकर पंद्रह दिन के भीतर जमा करवाएं। ब्रिकी किसे की गई और कब की गई, इसकी रिपोर्ट भी हर पंद्रह दिन में थाना प्रभारी के पास जमा करानी होगी। इसका पूरा ब्यौरा अपने पास भी रखना होगा।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के लिए एएसआई या उच्च स्तर के पुलिस अधिकारी को नियमित रूप से जांच करने के लिए अधिकृत किया है।
इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जो दो माह तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने जंगलोट सैन्य क्षेत्र में खुलेआम में सैन्य वर्दी की बिक्री की खबर को मंगलवार को प्रकाशित किया था। इसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।