फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   FORENSIK JAANCH NEWS

Kathua News: फोरेंसिक जांच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
FORENSIK JAANCH NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर/कठुआ। विद्यार्थियों को आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों, फोरेंसिक विज्ञान और अपराध जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हाईस्कूल चडवाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीपीओ कठुआ के आदेश के तहत पुलिस स्टेशन राजबाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोरेंसिक वैन का प्रदर्शन किया गया और विभिन्न फोरेंसिक जांच तकनीकों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
वीरवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि अपराध की जांच के दौरान साक्ष्यों का संग्रह, संरक्षण और वैज्ञानिक परीक्षण किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही वैज्ञानिक तकनीकों की मदद से पुलिस को अपराधों की गुत्थी सुलझाने में किस तरह सहायता मिलती है, इसके व्यावहारिक पहलुओं से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों और पुलिस अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ। जिसमें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस और आम जनता के बीच सहयोग के महत्व पर चर्चा की गई। वहीं, विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जिम्मेदाराना इस्तेमाल, मोबाइल फोन एटीकेट, साइबर सुरक्षा तथा सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अनुशासित एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीपीओ बॉर्डर करण कुमार चलोत्रा ने कहा ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक जांच तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि युवा वर्ग समाज को सुरक्षित और बेहतर बनाने में सकारात्मक भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में राजबाग थाना प्रभारी सुशील शर्मा, चडवाल पुलिस पोस्ट इंचार्ज अंकेश कुमार, मढ़ीन पुलिस पोस्ट इंचार्ज शिवदत्त, स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षण स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed