{"_id":"6a909a5717f01a5086063b9e","slug":"pm-modi-live-prasaran-kathua-news-c-201-1-knt1009-135664-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों ने सुना खेल की बात पीएम मोदी के साथ का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों ने सुना खेल की बात पीएम मोदी के साथ का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के विभिन्न सरकारी कॉलजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम जीडीसी कठुआ, महानपुर, मढ़ीन और रामकोट में करवाएं गए। इसमें विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन ‘खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ को सुना।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के महत्व, फिटनेस और देश के विकास में उनकी भूमिका को लेकर राष्ट्रीय दृष्टिकोण से अवगत करवाया गया। जीडीसी कठुआ में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम के स्थानीय सत्र में जिले के बिलावर के बरोटा गांव निवासी और भारतीय फेंसिंग खिलाड़ी मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। मयंक शर्मा एक नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वह पटियाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई), एनएसएनआईएस में प्रशिक्षण ले रहे हैं। मयंक शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपने खेल सफर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, समर्पण, निरंतर अभ्यास, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को असफलताओं से निराश न होकर लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट--
- विद्यार्थियों ने पूछे खेलों से जुड़े सवाल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने फेंसिंग की ट्रेनिंग, प्रतियोगिताओं की तैयारी, शारीरिक फिटनेस, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा खेलों में अनुशासन और निरंतरता से जुड़े सवाल पूछे। मयंक शर्मा ने अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने एक शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, फिटनेस, खेल भावना, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इनसेट