{"_id":"66bd2815b3f8de9c290ee384","slug":"meeting-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-112240-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेना के अधिकारियों से मिला पूर्व सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेना के अधिकारियों से मिला पूर्व सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों से पूर्व सरपंचों का शिष्टमंडल सेना के अधिकारियों से मिला। इलाके में लगातार आतंकियों की सक्रियता के बाद चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने ढोक में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी मांग रखी है।
उन्होंने सरथल और ढग्गर में स्थायी सेना की छावनी, बनी में आर्मी स्कूल समेत अन्य स्थानीय मांगों को भी सेना के अधिकारियों के समक्ष रखा।
शिष्टमंडल में शामिल पूर्व सरपंच गत्ती सुशील कुमार ने बताया कि मौसम की करवट के साथ पहाड़ी ढोक पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। पिछले कुछ महीने से जिस तरह के हालात बने हैं। लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने से इलाके में शांति और सुरक्षित माहौल तैयार होगा। पूर्व सरपंचों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने मांगों पर समयबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में पूर्व सरपंच सित्ती बिंद्राबन, पूर्व सरपंच चांदल रोशन मन्हास, पूर्व सरपंच लोवांग नॉर्थ तौहीद मलिक, पूर्व सरपंच सुंदरून उत्तम चंद, पूर्व सरपंच भरमौता सुल्तान बट शामिल रहे।