फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   medical camp

सीआरपीएफ ने पटियाड़ी गांव में लगाया शिविर, 380 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
medical camp
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) की 121वीं वाहिनी ने जंगलोट से सटे पटियाड़ी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 380 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जरूरत अनुसार दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

121वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रह्लाद पासवान की देखरेख में सीआरपीएफ की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत किया गया। इसका उद्घाटन एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और सीआरपीएफ के कमांडेंट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अतिरिक्त जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल से डॉ. रीना और डॉ. आकाश ने भी मरीजों की जांच की। इसके साथ-साथ चिकित्सा शिविर में मरीजों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि देकर कोरोना से बचाव पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट सुरेंद्र पाल, सहायक कमांडेंट अजीत सिंह और स्थानीय सरपंच भोली देवी मौजूद रहे।

कमांडेंट प्रहलाद पासवान ने बताया कि सीआरपीएफ द्वारा आम जनता एवं सुरक्षा बलों के बीच में बेहतर तालमेल तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कठुआ के विभिन्न इलाकों में इस तरह के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लखनपुर के माह, पाटी में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ दवाइयां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed