फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   medical camp

ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना ने मछेडी में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
medical camp
बिलावर। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना की ओर से बिलावर उपजिले के मछेडी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय सरपंच कायम दीन और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। 158 आईएनएफ गुर्ज डिवीजन की ओर से गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में बिलावर उपजिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने लोगों की निशुल्क जांच की और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर कोविड-19 के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई और हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क और ग्लब्स भी वितरित किए गए। डॉक्टरों ने कुल 457 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जिनमें 261 पुरुष, 143 महिलाएं और 53 बच्चे शामिल रहे। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सेना की ओर से दूरदराज क्षेत्र में लगाए गए चिकित्सा शिविर के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा करने के साथ-साथ सेना की ओर से कई सराहनीय कार्य किए जाते हैं, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। सुबह दस बजे से शुरू हुआ चिकित्सा शिविर देर शाम तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed