कठुआ। लिटिल एंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के छात्रों ने मई दिवस को रोचक ढंग से मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी कार्यालयों, बाजारों और निजी संस्थानों में जाकर अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों और दिहाड़ीदारों का अभिवादन किया।
प्रबंधक लावण्य खुल्लर ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने अग्निशमन केंद्र, एसएसपी कार्यालय, मुख्य बाजार कठुआ, एफसीआई कार्यालय और निजी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने मजदूर, डॉक्टर, मोची, सेना के जवान, राजमिस्त्री, फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता, अंतरिक्ष यात्री आदि की वेशभूषा धारण की। इस दौरान डॉक्टर और नर्स की पोशाक पहने छात्रों ने अस्पताल में डॉ. राजीव जसरोटिया से मुलाकात की। इसके अलावा, सेना या पुलिस की पोशाक पहने छात्र एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का अभिवादन किया। बताया कि कक्षा चार और पांच के छात्रों ने एफसीआई कार्यालय का दौरा किया और मजदूरों को लंच बॉक्स वितरित किए। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने फायर स्टेशन कार्यालय का दौरा किया और अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। कक्षा छठी के छात्रों ने मुख्य बाजार कठुआ का दौरा किया और सभी सब्जी और फल विक्रेताओं के बीच फ्रूटी वितरित की। इससे पहले सभी छात्रों ने स्कूल के सभी ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।