फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   market

बाजार में पटरी पर नहीं लौट रहा कारोबार

विज्ञापन
market
आनलॉक की प्रक्रिया के तहत खुले शहर के बाजार में कारोबार पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। हालांकि सुबह से खुलने वाले बाजार में अब शाम पांच बजे तक कारोबार की अनुमति है। लेकिन ग्राहकों की कमी दुकानदारों को निराश कर रही है। गत दिवस जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा बुधवार से बसों और मेटाडोरों के परिचालन की घोषणा की थी, जिसके बाद दुकानदारों को बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद बंधी थी। लेकिन यात्री वाहनों के सड़क पर न उतरने के कारण बाजार की स्थिति पहले की तरह ही बनी रही।
विज्ञापन

दुकानदार गौरव गुप्ता के अनुसार शहर के बाजार का कारोबार आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों पर ज्यादा आश्रित है। लेकिन यात्री वाहनों के न चलने के कारण बाजार की हालत पहले जैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही सभी दुकानों को एक साथ कारोबार करने की अनुमति न होने से बाजार में ग्राहकों की मौजूदगी कम होती है। वहीं वाहनों के न चलने से यह और ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वही इस बारे में कठुआ मिनी बस आपरेटर यूनियन के प्रधान हरमोहिंदर सिंह का कहना है किलगभग पचास दिनों से बंद रही गाड़ियों के संचालन की जानकारी काफी देर से मिली। कुछ के चालक उपलब्ध नहीं थे। वहीं इतने लंबे समय से खड़ी मिनी बसों में भी कुछ कमियां हो गई थीं। इसके कारण सभी सड़कों पर नहीं उतर सकी हैं। कुछ ऐसा ही हाल बसों के बारे में जानने को मिला है। एक दो दिनों में सभी वाहन सड़कों पर उतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed