{"_id":"606a0c5a8ebc3ee64a356925","slug":"manisha-topped-the-offering-competition-kathua-news-jmu2327511151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेंट प्रतियोगिता में मनीषा रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेंट प्रतियोगिता में मनीषा रही अव्वल
विज्ञापन
कठुआ। युवाओं को धार्मिक संगीत की ओर प्रेरित करने के लिए मां भगवती जागरण परिवार ने शहर में पहली बार भेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के विभिन्न हिस्सों से आए 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी।
आयोजन कमेटी के डॉ. एमएल बग्गे ने बताया कि कटरा में होने वाली भेंट प्रतियोगिता की तरह ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की गायन प्रतिभा को परखने के लिए जम्मू से सुरेंद्र मन्हास, उधमपुर से सुरेश कुमार और कठुआ से दिल शेर हंस ने जज की भूमिका निभाते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन को परखा। मनीषा अंदोत्रा को प्रथम, सनी संभार को द्वितीय और रूफी जसवाल को तृतीय स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाए। इसके अलावा प्रथम आने वाली प्रतिभागी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन कमेटी की तरफ से उसका एक ऑडियो वीडियो एल्बम भी रिलीज किया जाएगा।
इस मौके पर कल्चर एकेडमिक जम्मू के बिशन दास मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिन्होंने भेंट प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए मां भगवती जागरण परिवार का प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन कमेटी के मास्टर संजय सहगल, डॉ उषा मोगा, एवं गायक नरषोत्तम माही भी मौजूद रहे।