फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Make your life useful for the society: Swami Parmanand Giri

अपने जीवन को समाज के लिए उपयोगी बनाएं : स्वामी परमानंद गिरी

विज्ञापन
Make your life useful for the society: Swami Parmanand Giri
अखंड परम धाम नौनाथ में प्रवचन का श्रवण करते भक्त। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। विश्व शांति एवं जम्मू कश्मीर की खुशहाली की कामना को लेकर अखंड परम धाम नौनाथ में संत समागम एवं हरि कथा का आगाज हो गया है। पांच दिवसीय हरि कथा के शुभारंभ पर विशेष रूप से पधारे महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं संत सुभाष शास्त्री ने उनका पूजन करते हुए आशीष ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि सभी को अपने जीवन को समाज के लिए उपयोगी बनाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवचन के दौरान उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों की एक ही आकांक्षा होती है, कि सरकार उनकी बने। इसके लिए वह कोई भी राजनीतिक हथकंडा कर लेते हैं। समाज के हर तबके में अब लोगों का नजरिया सिर्फ व्यक्तिगत लाभ तक सीमित रह गया। जिसके कारण आज भी हमारा नैतिक विकास नहीं हो पाया है। उसका खामियाजा समाज के गरीब तबके को उठाना पड़ रहा है। देश को आजाद हुए 7 दशक हो चुके हैं लेकिन आज भी तस्वीर नहीं बदली है। आज भी ऐसे गरीब है जिन्हें भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के लिए दरबदर होते देखना आम है। लिहाजा वक्त की नजाकत यह है कि समाज के नैतिक विकास को प्राथमिकता दी जाए। ताकि पूरे देश और समाज का कल्याण संभव हो सके। कार्यक्रम के संबंध में संत सुभाष शास्त्री ने बताया कि 29 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक योगासन और ध्यान के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर में संतों के पावन विचारों के माध्यम से उपस्थित भक्तों का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्तों को सेवा, सुमिरन, सत्संग और साधना का परमार्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed