फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mahanpur team won by 60 runs

महानपुर की टीम ने 60 रन से जीत दर्ज की

विज्ञापन
Mahanpur team won by 60 runs
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए मैच में महानपुर की टीम ने बैरल की टीम को 60 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 12 ओवरों के इस मैच में बैरल की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

महानपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 95 रन बनाए। महानपुर के बल्लेबाज नितिन ने 43 रनों का योगदान दिया वहीं बैरल के गेंदबाज अमन ने तीन विकेट हासिल किए। 96 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैरल की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके। नौंवे ओवर में पूरी टीम 35 रन बनाकर सिमट गई। महानपुर की टीम ने 60 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। महानपुर के गेंदबाज अजय और कृष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, बल्लेबाज नितिन को मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और सर्वाधिक 43 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed