{"_id":"6212930198cb4e7b7c76f2dc","slug":"lt-governor-praised-farmer-sonu-singh-for-improved-agriculture-kathua-news-jmu25424440","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने उन्नत कृषि के लिए किसान सोनू सिंह को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने उन्नत कृषि के लिए किसान सोनू सिंह को सराहा
अपनी फसल की देखरेख करते बायोफोर्टिफाइड गोभी का उत्पादन करने वाले किसान सोनू सिंह। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। कठुआ के उन्नत किसान सोनू सिंह की प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिंह ने कार्यक्रम आवाम की आवाज में सराहना की है। उन्होंने उन्नत कृषि के लिए सोनू को बधाई देते हुए उन्हें अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बताया। उधर, उपराज्यपाल से सराहना मिलने के बाद सोनू सिंह भी खासे उत्साहित हैं। सोनू सिंह ने इसके लिए उपराज्यपाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
अपने खेत में बायो फोर्टिफाइड गोभी की पैदावार और खास तौर पर पीली और बैंगनी गोभी का उत्पादन करने वाले किसान की खबर को अमर उजाला की ओर से दो फरवरी को प्रकाशित किया गया था। सोनू सिंह ने सरकारी से मदद की गुहार लगाई है कि प्रोत्साहित करने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ छोटे किसानों तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि चार साल से वे जैविक खेती कर रहे हैं। खेती में तरह तरह का प्रयोग करते रहे हैं। प्रयोग को कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी में रखा जाता है लेकिन आज तक किसी भी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला है। यहां तक कि पॉली हाउस से लेकर वर्मी कंपोस्ट को लेकर भी उन्हें अबतक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश के किसानों को राहत तभी मिलेगी जब जमीनी स्तर पर योजनाओं का उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।