फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lockdown

बाजार बंद, बनी में नहीं मांग, मशरूम उत्पादक परेशाान

विज्ञापन
lockdown
प्रकृति का दिया बनी सब डिवीजन में सब कुछ है। लेकिन हालात ऐसे हैं कि इस क्षेत्र में बेहतर फल आदि की पैदावार का लाभ यहां के किसानों को नहीं मिलता है। सब्जियों की बेहतर पैदावार और बाजार उपलब्ध न होने से पहले ही जहां किसान परेशान हैं, वहीं अब मशरूम के बेहतरीन उत्पादन के बाद बाजार न मिलने से किसानों की रही सही उम्मीद भी खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, बनी सब डिवीजन में कृषि विभाग के सहयोग से प्रायोगिक तौर पर एक दर्जन से अधिक किसानों ने मशरूम की खेती की। परिणाम भी बेहतरीन निकले। अब रोजाना एक क्विंटल से अधिक मशरूम की पैदावार के बाद भी किसानों को न तो दाम मिल रहे हैं और न ही बाजार। लॉकडाउन के बीच दुकानें बंद होने और बनी से कठुआ के बीच यात्री वाहन न चलने से किसानों की कमर टूट चुकी है। हालात यह हैं कि औने-पौने दाम में बेचने को किसान मजबूर हो रहे हैं। और अब इसे लगाने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग अपने स्तर पर भी इसके लिए प्रयास करने में जुट गया है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बीएसएफ के अधिकारियों से भी पेशकश की है। वे किसानों की फसल को खरीदें। बताया गया है कि बीएसएफ की ओर से सप्ताह में दो बार मशरूम खरीद को लेकर कृषि विभाग को हामी भी भर दी गई है। लेकिन अभी भी पेंच बनी से कठुआ तक मशरूम को कैसे पहुंचाया जाए इस पर फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय परिसर में सेल काउंटर खोलने पर विचार कर रहा कृषि विभाग
कठुआ और पठानकोट के बाजार में मशरूम के दाम डेढ़ सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो तक आसानी से मिल जाते हैं। बाजार बंद और शादियों में मांग कम हो जाने से आफ सीजन मशरूम की पैदावार को बड़ा झटका लगा है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि कृषि विभाग कार्यालय परिसर में ही सेल काउंटर खोलने पर भी विचार कर रहा है, ताकि किसानों को बेहतर मूल्य के साथ साथ समर्थन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed