फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lineman burnt due to electric shock

Kathua News: करंट लगने से लाइनमैन झुलसा

Thu, 16 Jan 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 16 Jan 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Lineman burnt due to electric shock
करंट लगने से झुलसे लाइनमैन को जीएमसी कठुआ में लाते लोग। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कीड़ियां क्षेत्र के बाबा डेरा में करंट लगने से एक लाइनमैन झुलस गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल की रिकवरी वार्ड में भर्ती लाइनमैन के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

झुलसे लाइनमैन की पहचान 40 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र बद्रीनाथ निवासी कीड़ियां के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में डेलीवेजर के तौर पर कार्यरत है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर उसका हाल जाना। विभाग की सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान हुई है। फिलहाल अभी इससे ज्यादा और कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी लाइनमैन के स्वास्थ्य पर ही ध्यान दिया जा रहा है। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आ गई है, जो अभी तक फिलहाल ठीक बताई गई है। लेकिन डॉक्टरों ने उसे अगले 24 घंटे तक निगरानी में रखा हुआ है। क्योंकि अगर करंट लगने से कोई उसके भीतरी अंग को नुकसान हुआ है, तो उसका समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed