{"_id":"58e7f4ca4f1c1b1a205b55df","slug":"lessons-taught-to-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को पढ़ाया नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को पढ़ाया नियमों का पाठ
kathua
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ट्रैफिक रूरल शाहिन वाहिद ने शुक्रवार को कठुआ का दौरा किया। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर सहित जिला मुख्यालय कठुआ पहुंच उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस मौके पर डीएसपी सांबा-कठुआ रेंज मधु बंदराल सुंबड़िया भी उनके साथ थे। इस अवसर पर जिला सचिवालय के करीब लगाए नाके के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों चालान काटे।
विज्ञापन
एसपी शाहिन वाहिद ने चालकों को इस बात की जानकारी दी की कि किस तरह से वह यातायात नियमों का पालन कर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। चालकों को चाहिए कि वह न केवल गति को नियंत्रित रखें बल्कि सड़क किनारे लिखे साइन बोर्डों की ओर भी ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त वह इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें रोड की किस लेन में चलना है और किस में नहीं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन