{"_id":"572a4d8e4f1c1bd6795cd9e3","slug":"leopard-hunt-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Thu, 05 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : logo
गांव कलसपुर में मंगलवार की रात तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। डरे लोग बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचे और और जिला उपायुक्त से समस्या साझा की। लोगों ने कहा कि तेंदुए को जल्द पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों में शामिल प्रवीण कुमार, कैलाश वर्मा, विनोद कुमार आदि ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है कि गांव में तेंदुए ने दहशत मचाई हो। इससे पहले भी तेंदुए ने मवेशियों को शिकार बनाया है, लेकिन कभी भी इससे लोगों को बचाने का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गत रात की घटना के बाद एक बार फिर से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है, लेकिन अभी तक वन जीव विभाग द्वारा कोई भी पहल नहीं की गई है। लोगों ने कहा कि पहले भी जब इस प्रकार की घटनाएं होती थी तो वन्य जीवन विभाग से संपर्क किया जाता था। अभी तक वन्य जीव विभाग ने कोई पहल नहीं की जिसके कारण फिर से तेंदुए ने हमला कर एक गाय को शिकार बना लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम है और ऐसे में मवेशियों को कमरे या फिर झोपड़े में बंद करके नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हर कोई अपने मवेशियों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें खुले में ही बांधता है लेकिन अगर इसी प्रकार से तेंदुए हमला करते रहे तो पशु पालकों के लिए तो मुसीबतें पैदा हो जाएंगी।