फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Land scam worth Rs 1.25 crore exposed, two property dealers arrested

Kathua News: सवा करोड़ रुपये के भूमि घोटाले का खुलासा, दो प्राॅपर्टी डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
Land scam worth Rs 1.25 crore exposed, two property dealers arrested
क्राइम ब्रांच जम्मू ने कठुआ जिले में 1.25 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले का खुलासा करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देविंदर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी वार्ड नंबर 10, कठुआ और अनिल कुमार पुत्र बिशम्बर दास निवासी बैरा, कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में पठानकोट निवासी जसविंदर सिंह और जम्मू के ग्रेटर कैलाश निवासी वेरिंदर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे ट्रांसवर्ल्ड इंफ्रा डेवेलपर्स एंड बिल्डर्स नामक फर्म के साझेदार हैं और कठुआ में एक निर्माण इकाई स्थापित करना चाहते थे। इसी दौरान देविंदर सिंह और अनिल कुमार ने उनसे संपर्क कर दावा किया कि उनके पास गोविंदसर गांव में 270 कनाल भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी भूमि स्वामित्व दस्तावेज तैयार कर वह जमीन बेच दी जो उनके नाम पर थी ही नहीं। इस धोखाधड़ी के जरिए उन्होंने शिकायतकर्ताओं से 1.25 करोड़ की राशि ठग ली।

जांच में आरोपियों के खिलाफ अपराध की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट कठुआ की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपी देविंदर सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में कठुआ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े कई मामले थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक क्राइम जम्मू बेनाम तोश ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 120-बी आईपीसी के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed