फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lakhanpur

लखनपुर हाईवे टोल को बाईपास कर रहे वाहनों पर नगर पालिका का शुल्क लागू

विज्ञापन
lakhanpur
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में हाईवे टोल प्लाजा को बाईपास कर स्थानीय लिंक मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से नगर पालिका ने अड्डा पर्ची वसूल करनी शुरू कर दी है। बुधवार से लखनपुर नगर पालिका ने छोटे वाहन से 20 और मालवाहक वाहन से 50 रुपये की वसूली शुरू कर दी। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह लिंक मार्ग है, जहां से हाईवे के वाहन टैक्स और ट्रैफिक से बचने के लिए आवाजाही कर रहे हैं। इन्हें हतोत्साहित करने के लिए अड्डा पर्ची ली जा रही है। इस मामले में नगर पालिका जल्द ही चर्चा कर अगला फैसला लेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के पास बसोहली मोड़ से लखनपुर बस अड्डे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को स्थानीय जरूरतों के लिए बनाया गया है। इस मार्ग का इस्तेमाल करने पर वाहन चालक हाईवे टोल प्लाजा को बाईपास करते हैं। वाहनाें के डायवर्ट होने से संपर्क मार्ग पर यकायक ट्रैफिक बढ़ गया, जिसके विरोध में स्थानीय लोगाें न प्रदर्शन भी किए। इस बीच नगर पालिका लखनपुर प्रशासन ने इन वाहनाें से अड्डा पर्ची वसूलना शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका कर्मियों की टीम दिन भर वाहन चालकों से अड्डा पर्ची वसूलते रहे।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर पिछले कुछ समय से ट्रैफिक बेहद बढ़ गया है। बड़े व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही को पहले ही बंद करवा दिया गया है। छोटे वाहनाें की आवाजाही अभी भी जारी है। सड़क हादसों में दो बच्चियों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में वाहन चालकों को हतोत्साहित करने के लिए नगर पालिका पार्षदों ने प्रस्तावित पारित किया, जिसके बाद शुल्क वसूलना शुरू किया गया है। वीरवार को इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलीप अबरोल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कठुआ व लखनपुर नगर पालिका प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed