फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kutcha house collapsed, two innocent died

कच्चा मकान ढहा, दो मासूमों की मौत

विज्ञापन
kutcha house collapsed, two innocent died
बिलावर। उपमंडल में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश इलाके में आफत लेकर आई। नगर कमेटी के मोहल्ला प्याल में एक कच्चे घर के पास पहाड़ी का मलबा कच्चे घर के ऊपर गिर गया। इससे कच्चे घर में सोए दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पेश आया, जब प्याल निवासी मशहूर हली के घर पर पहाड़ का मलबा भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन

सुबह 5:15 बजे मासूम बच्चों की मां बच्चों को घर में सोता हुआ छोड़कर शौच के लिए घर से बाहर गई। 15 मिनट बाद जब वह लौटी तो देखा कि मकान मलबे में तब्दील हो चुका था। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के मोहल्ले वाले लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मकान के ऊपर से मलबा हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस बल और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8:30 बजे दोनों बच्चों के शवों को कच्चे घर से बाहर निकाल लिया गया। दोनों शवों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। हादसे में मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय शानू और 2 वर्षीय राजीना के रूप में की गई है। बच्चों की मौत से इलाके में गम का माहौल हैं।
विज्ञापन

......
प्रशासन ने किया नुकसान का आकलन
तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से नुकसान का आकलन कर लिया गया है और राहत मामला तैयार करके उच्च अधिकारियों के समक्ष भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मां ने घर के पास अन्य परिजनों के घर में फिलहाल के लिए शरण ली है। अधिकारी ने कहा के सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं तत्काल सहायता के लिए नगद राशि भी दी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed