फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua: Rohingyas detained in hiranagar holding center broke utensils and made knives

कठुआ: होल्डिंग सेंटर में बंद रोहिंग्याओं ने बर्तन तोड़ बना लिए चाकू, माहौल को करना चाहते थे खराब

Fri, 29 Sep 2023 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 01:16 PM IST
सार

हीरानगर होल्डिंग सेंटर में बंद रोहिंग्याओं ने तीन बार जेल में बवाल मचा चुके हैं। वहीं अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां बंद रोहिंग्याओं में से कुछ इतने खूंखार हैं कि उन्होंने बर्तनों को तोड़कर चाकू बना लिए, ताकि कोई विवाद होने पर वह हमला करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
Kathua: Rohingyas detained in hiranagar holding center broke utensils and made knives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ के हीरानगर होल्डिंग सेंटर में बंद रोहिंग्याओं को वहां रखना भी खतरे से खाली नहीं है। वह तीन बार जेल में बवाल मचा चुके हैं। वहीं अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां बंद रोहिंग्याओं में से कुछ इतने खूंखार हैं कि उन्होंने बर्तनों को तोड़कर चाकू बना लिए, ताकि कोई विवाद होने पर वह हमला करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें। जेल प्रशासन ने ऐसा करने वाले 20-25 रोहिंग्याओं की पहचान की है। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रोहिंग्याओं को जिन बर्तनों में खाने-पीने की चीजें दी जाती थीं, उनमें से वह कुछ बर्तन अपने पास रख लेते थे। बाद में इनको तोड़ कर चाकू बना लिए। रोहिंग्याओं के खतरनाक मंसूबे को देखते हुए होल्डिंग सेंटर प्रबंधन ने सुरक्षा के साथ निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जेल में बंद रोहिंग्याओं में से 20-25 ऐसे हैं, जो जेल के अंदर अन्य रोहिंग्याओं को भड़का रहे हैं। वह माहौल को खराब करने की कोशिश में हैं। उनकी पहचान कर जेल प्रबंधन अलग अलग से निगरानी रख रहा है। इनको दूसरे रोहिंग्याओं से अलग रखा गया है, ताकि अन्य रोहिंग्याओं को भड़का न सकें। कठुआ होल्डिंग सेंटर में कुल 273 रोहिंग्या रखे गए हैं। यह अवैध तरीके से जम्मू-कश्मीर में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में तीन बार कर चुके हैं तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार रोहिंग्याओं ने मौजूद वर्ष में अपनी रिहाई के लिए तीन बार होल्डिंग सेंटर में बवाल कर चुके हैं। तीन बार जेल का गेट भी तोड़ दिया। 18 जुलाई 2023 और 27 मई को रोहिंग्याओं ने जेल में जमकर तोड़फोड़ की। वह जेल से भागने और माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

देश वापस भेजने की चल रही तैयारी
सूत्रों की मानें तो कठुआ के होल्डिंग सेंटर में रखे गए 275 रोहिंग्याओं को वापस भेजने की तैयारी चल रही है। उधर, गृह विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी का कहना है कि रोहिंग्याओं को भेजने के लिए उनके देश से बात की जा रही है। जल्द ही यहां से भेज दिया जाएगा।


विशेष निगरानी रख रहे

जुलाई के महीने में बवाल के बाद से उनके ऊपर अलग से नजर रखी जा रही है। कुछ लोग हैं, जो माहौल खराब करते हैं। दूसरे रोहिंग्याओं को भड़का कर भागने का प्रयास भी कर रहे थे। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग कर दिया गया है। - कौशल कुमार, एसपी, कठुआ होल्डिंग सेंटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed