{"_id":"6509fdb76c4ce9031c0ec267","slug":"kathua-ramkot-water-problem-kathua-news-c-201-1-knt1007-2839-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विभाग की मनमानी, रामकोट में पांच दिन बाद मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विभाग की मनमानी, रामकोट में पांच दिन बाद मिल रहा पानी
Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
कस्बेवासी पानी नहीं मिलने से परेशान, स्कूल में टैंकर से हो रही आपूर्ति
जलशक्ति विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कस्बे के लोगों को मौजूदा समय में जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति जलशक्ति विभाग की ओर से हफ्ते में कभी कभार और मनमर्जी से हो रही है, जिस कारण लोग काफी परेशान। हालत यह है कि 5 दिनों से पानी की आपूर्ति कस्बे में नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। उन्होंने विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के सैकड़ो विद्यार्थियों के साथ स्टाफ के सदस्य भी पानी की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी स्कूल में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति हुई। रामकोट निवासी राजकुमार, बीनू गुप्ता, बिहारी लाल और बिशन दास आदि ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। पानी की आपूर्ति के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। कई-कई दिनों के इंतजार के बाद उन्हें पानी मिल रहा है वह भी कुछ ही समय के लिए। लोग अपनी जरूरत के लिए पानी भी नहीं भर पाते हैं। समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण घर की जरूरतों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है।
मकवाल के चौगान इलाके में लोगों ने बताया कि रामकोट से जो पानी की आपूर्ति की जाती है वह पिछले कई दिनों से ठप पड़ी है और पानी के लिए दिनभर बाल्टियां लेकर आसपास से पानी का प्रबंध करने में ही पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। लोगों ने कड़ा रोष जताते हुए विभाग और प्रशासन से सुध लेकर जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करने की अपील की है।