फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, paddy centre, tour, district agriculture officer

Kathua News: धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था को किसान हितैषी बनाएं

Tue, 07 Nov 2023 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 07 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
kathua, paddy centre, tour, district agriculture officer
मुख्य कृषि अधिकारी ने केंद्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में किसानों को फसल का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। सोमवार को मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता ने भजवाल, नगरी, कीड़ियां, जखबड़ और पल्ली के धान खरीद केंद्रों दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था को कृषक हितैषी बनाने के निर्देश दिए।
भजवाल में मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग ने भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से किसानों द्वारा उनकी पसंद के निकटतम खरीद केंद्र पर धान की खरीद को आसान बनाने के लिए जिले में 11 खरीद केंद्र खोले हैं। यहां किसानों का हित सर्वोच्च है। खरीद प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए केंद्रों पर खरीदे गए धान की जल्द सफाई भी की जा रही है, ताकि किसानों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों में किसानों को सामान्य धान किस्म के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया है। साथ ही खरीदे गए धान की राशि 48 घंटे में डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही है। जिले के किसानों द्वारा अब तक 40231.5 क्विंटल सामान्य धान और 21028.00 क्विंटल ग्रेड ए धान खरीद केंद्रों पर बेचा जा चुका है। अधिकारी ने धान खरीद केंद्रों के अधिकारियों को किसानों से सहयोग करने और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed